रायरंगपुर बनेगा नया पुलिस जिला, एडीजी ने किया स्थल निरीक्षण
रायरंगपुर। मयूरभंज जिले को विभाजित कर रायरंगपुर को अलग पुलिस जिला बनाने की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद प्रशासनिक और पुलिस विभाग स्तर पर व्यापक कार्यवाही की जा रही है।
एडीजी ने रायरंगपुर तहसील के महुलडीहा मौजा में प्रस्तावित पुलिस जिला कार्यालय स्थल तथा हल्दा ग्राम पंचायत के दाई मारी मौजा में रिजर्व पुलिस बल के लिए चिह्नित स्थान का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मयूरभंज एसपी बरुण गुंडुपाली, रिजर्व इंस्पेक्टर आलोक कानूनगो, रायरंगपुर एएसपी यदुनाथ जेना, एसडीपीओ गोकुलानंद साहू, करंजिया एसडीपीओ नबकृष्ण नाइक, बामनघाटी और पांचपीड उप-विभागों के पुलिस अधिकारी, रायरंगपुर तहसील कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
