June 23, 2026

साई मंदिर : शिवरात्रि पर सामूहिक रुद्राभिषेक

IMG-20260215-WA0008

जमशेदपुर : साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वावधान में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ. प्रातःकाल से ही क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा और शिवभक्तों की श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह देखते ही बन रहा था. संस्थान द्वारा भक्तों के लिए एकल एवं सामूहिक रुद्राभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई थी. प्रातः 5 बजे से सायं 5 बजे तक काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन, जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया. सुबह से ही शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं.
प्रत्येक पहर में भगवान भोलेनाथ को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए. रात्रि पूजन के यजमान अनुप रंजन सपत्नीक उपस्थित रहे. यह समस्त विशेष पूजन अनुष्ठान विद्वान पुरोहितों के मार्गदर्शन में अत्यंत श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया. संस्थान के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया.

चार पहर की विशेष पूजन अनुष्ठान

सायं 7 बजे से दूसरे दिन अगले दिन 16 फरवरी प्रातः 6 बजे तक चार पहर की विशेष पूजा का आयोजन किया गया. प्रथम पहर में विधि-विधान से पूजन सम्पन्न हुआ, तत्पश्चात भजन संध्या आयोजित की गई. द्वितीय पहर में पूजन के उपरांत शिव विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया. तृतीय पहर में पूजन एवं रुद्राभिषेक के बाद रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ हवन सम्पन्न कराया गया एवं चतुर्थ पहर में अंतिम चरण में भगवान शिव की भव्य महाआरती की गई.

You may have missed