April 27, 2026

उन्नत उद्यानिकी तकनीकों के प्रशिक्षण हेतु 40 किसान नोएडा रवाना

IMG-20260219-WA0006

● डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी

d_jha

जमशेदपुर : मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर योजना अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 प्रगतिशील किसानों को पांच दिवसीय उन्नत उद्यानिकी तकनीकों के प्रशिक्षण हेतु भारतीय बागवानी तकनीकि संस्थान नोएडा के लिए समाहरणालय से रवाना किया गया. उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया, आगे की यात्रा ट्रेन से करेंगे. मौके पर जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा व अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे.
पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक उद्यानिकी पद्धतियों, उन्नत उत्पादन तकनीकों, गुणवत्तायुक्त पौध प्रबंधन, संरक्षित खेती, पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन एवं मूल्य संवर्धन संबंधी व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है, ताकि वे अपने क्षेत्र में बेहतर उत्पादन एवं आय वृद्धि सुनिश्चित कर सकें. जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त होती है, जिससे वे अपने खेतों में वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर उत्पादकता एवं गुणवत्ता दोनों में वृद्धि कर सकते हैं.

You may have missed