June 23, 2026

विद्यार्थियों के लिए साइबर जागरुक अभियान कार्यशाला

IMG-20260219-WA0003

● संत मेरीज हिन्दी विद्यालय, बिस्टुपुर

जमशेदपुर : बिस्टुपुर संत मेरीज हिन्दी विद्यालय में साइबर जागरुक अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार, साइबर थाना इंसपेक्टर कुणाल राजा, स्किल डेवलपमेंट एडवोकेट तारक दास, साइबर कंसलटेंट ट्रेनर रोहित राज, सुमंत कुमार के अलावा विद्यालय के सचिव फादर जत्रराज इग्नासियुस, प्रधानाध्यापिका सिस्टर जो एस कुल्लू ए. सी., सह प्रधानाध्यापिका सिस्टर नीलमणि भी उपस्थित थीं.
इस सत्र में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावको तथा शिक्षकों को बताया गया कि किस प्रकार हम अपने मोबाइल फोन का सुरक्षित उपयोग कर सकते है. साथ ही अपना व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को कैसे साइबर अपराधों से बचा सकते हैं.
यह सत्र काफी प्रभावपूर्ण और सफल रहा. इस सब को सफलतापूर्वक संचालन में विद्यालय के स्वास्थ्य कल्याण संचालिका शिक्षिका वेलीना वारिन, किरण बाला, अपर्णा महतो, स्निगधा मंगराज, मनीषा जेवियर और उपस्थित अभिभावकगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

You may have missed