April 17, 2026

BJP Sonari Mandal Committee Ghosna : भाजपा : सोनारी मंडल में सत्येन्द्र-संजय बने महामंत्री

IMG-20260416-WA0011

महानगर अध्यक्ष की सहमति पर मंडल अध्यक्ष ने की घोषणा

जमशेदपुर : भाजपा महानगर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोनारी मंडल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई. यह घोषणा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की सहमति से मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने की. घोषित सूची के अनुसार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में नई टीम को संगठन विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मंडल कमिटी ने अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के अलावा उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, कृष्णा यादव, नेहा साहू व भूपेंद्र सिंह को बनाया गया. महामंत्री की जिम्मेवारी सतेंन्द्र सिंह यादव व संजय कुमार रजक को दी गई. इसके अलावा मंत्री-मनोज कुमार मिश्रा, पे्रमाशीष महतो, विकास साहू व विक्की लहरी. कोषाध्यक्ष-सरिता लाल, सह कोषाध्यक्ष-बिराज डे, कार्यालय मंत्री-राजू सेन व काजल मुखर्जी, मीडिया प्रभारी-अभिषेक कुमार व गौरव नेगी, आई टी सेल प्रभारी-हेमंत प्रमाणिक तथा सोशल मीडिया प्रभारी-आदित्य कुमार दुबे को बनाया गया है. मंडल अध्यक्ष श्री पोद्दार ने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर पार्टी के सिद्धांत ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को आगे बढ़ाएंगे और क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य किया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

hemkund-public-school

You may have missed