आंध्रा एसोसिएशन मिडिल स्कूल, कदमा का पुरस्कार वितरण समारोह
जमशेदपुर : कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन मिडिल स्कूल में सत्र 2025-26 का वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ. समारोह की मुख्य अतिथि ब्लॉक एजुकेशन एक्सटेंशन ऑफिसर तेजेंद्र कौर उपस्थित थीं. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मेजर के. सत्यनारायण, वी. के. शर्मा तथा विद्यालय के संयुक्त सचिव जी. सन्यासी राव ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुख्य अतिथि का परिचय उपाध्यक्ष बी. बाबूजी ने कराया, वहीं विनय कुमार ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, पंजाबी नृत्य, कोलाटम, संबलपुरी नृत्य, समूह एवं एकल नृत्य सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया. इस वर्ष ‘ऑल राउंड बेस्ट बॉय’ का पुरस्कार अलेक्जेंडर ठाकुर तथा ‘ऑल राउंड बेस्ट गर्ल’ का पुरस्कार जेमा को प्रदान किया गया. धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार ने किया.