April 21, 2026

Jamshedpur Bangla New Year Par सांस्कृतिक संध्या में बही रविन्द्र संगीत, नजरुल गीत की बयार

IMG-20260420-WA0010

परसुडीह हलुदबनी में बंगला नववर्ष पर आयोजन

जमशेदपुर : जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के वरिष्ठ शास्त्रीय गायिका नुपुर गोस्वामी की ओर से परसुडीह के हलुदबनी स्थित संगीत प्रशिक्षण केन्द्र में बांग्ला नववर्ष पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के प्रख्यात कलाकारगण उपस्थित होकर अपना उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किए. कार्यक्रम के प्रारंभ में संध्यारानी गोस्वामी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई. तत्पश्चात संस्था का शिक्षार्थियों ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसमें जूनियर ग्रुप में विदिशा गुप्ता, प्रिंकेश घंटी, कृष्णेंदु मंडल, सायनदीप बनर्जी, अमृता भट्टाचार्य, रिद्धि, अन्वेषा घंटी तथा सीनियर ग्रुप में स्वयं मिश्रा, संदीप्ता चक्रवर्ती, आयुष्मान कुमार, सौम्यी दास शर्मा, अपर्णा, रूपम मंडल, नंदिता दत्ता, नेहा पाल, अर्चना गोस्वामी, गायक राजेन्द्र राज ने खयाल, रविन्द्र संगीत, नजरुल गीत, भजन तथा नृत्य पेश किए.
इन सभी के साथ तबले में शुभ्र शेखर मुखर्जी ने बखूबी संगत किए. अतिथि कलाकारों में प्रख्यात गायक अनिल सिंह, मनमोहन सिंह तथा डालिया भट्टाचार्य ने सुगम संगीत पर शमां बांधा. कार्यक्रम के अन्तिम चरण में सितार वादक सुभाष बोस ने राग मारु बिहाग में आलाप तथा तीन ताल और एकताल में कई बंदिशें पेश किए. उनके साथ तबले में स्वरूप मोइत्रा ने सराहनीय संगत किए. बंशीधर गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन किए.