May 3, 2026

Jamshedpur Cable Town Me Sri Laxminarayan Mahayagya Sampann : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लक्ष्मीनारायण महायज्ञ संपन्न, भक्तिमय हुआ क्षेत्र

IMG-20260503-WA0002

गोलमुरी न्यू केबुल टाउन में नौ दिनों तक चला आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की रही भागीदारी

जमशेदपुर : गोलमुरी के न्यू केबुल टाउन में गुरुदेव श्री जय मंगला बाबा के सानिध्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुक्रवार को वैदिक विधि-विधान, पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारे के साथ समापन हो गया. इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. अंतिम दिन प्रात: काल से ही यज्ञशाला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. इस दौरान पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष से भक्तिमय बना रहा. पंचकुंडीय यज्ञशाला में बनारस से आये यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में 21 सदस्यीय आचार्यों की टोली ने विधिपूर्वक अनुष्ठान संपन्न कराया. वैदिक परंपरा के अनुरूप परमश्रद्धेय गुरुदेव जय मंगला बाबा के करकमलों से यज्ञ की पूर्णाहुति हुई, जिसके पश्चात विधिवत विसर्जन किया गया.
यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात आयोजन स्थल से सटे मैदान में विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुव्यवस्थित प्रसाद वितरण के लिए आयोजन समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे. इस दौरान लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर, संयोजक शिवशंकर सिंह, बिपिन झा, बिट्टू तिवारी, जम्मू वाले बाबा, नीरज सिंह, शैलेश पांडेय, राजेश सिंह, संजय सिंह, हरेराम यादव, प्रेम झा सहित अन्य मौजूद थे. पूरे आयोजन के दौरान श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर एवं समिति के कई सदस्य व्यवस्थाओं की देखरेख में दिनभर सक्रिय रहे. समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह, बिपिन झा, बिट्टू तिवारी सहित वरिष्ठ सदस्यों ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शनिवार को यज्ञशाला में विधिवत रामार्चा पूजन सम्पन्न हुआ.

d_jha-1

You may have missed