जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय सचिव रघुनाथ पांडे के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया. इस अवसर पर साकची जुबिली पार्क गोलचक्कर से रैली निकाली गई, जो राजेंद्र स्कूल गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड होते हुए साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए साकची आमबगान मैदान तक गयी. आमबगान मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर इंटक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद प्रतिमा स्थल पर ही मजदूर, श्रमिक एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. श्री पांडे ने कहा कि इंटक मजदूरों की समस्याओं का समाधान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए संगठन लगातार संघर्षरत है और आगे भी रहेगा. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, अमरनाथ तिवारी शैलेश पांडे, सीडीएस कृष्णा, यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू, रविकांत शुक्ला, प्रवीण राय, धनंजय मुखी, कमलेश सिंह, अखिलेश राय अमरनाथ तिवारी अखिलेश मिश्रा, संजू महतो समेत कई मजदूर नेता उपस्थित थे.