ग्राहक पंचायत महिला आयाम की बैठक आयोजित
जमशेदपुर : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राहक पंचायत, महिला आयाम की बैठक हुई, जिसमे महिलाओं के रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की गई. कार्यक्रम का संचालन महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह ने किया, जबकि संगठन मंत्र का वाचन करूणा पांडे और शांति मंत्र सुमन ने किया. इस अवसर पर महिलाओं ने फिनायल निर्माण जैसे लघु उद्योगों को अपनाने पर विचार किया. साथ ही सुमन ने कपड़ा व्यवसाय शुरू करने का सुझाव भी रखा.
बैठक में शामिल सभी महिलाओं ने एक-दूसरे के सहयोग से रोजगार के अवसर बढ़ाने का संकल्प लिया. उन्होंने यह भी तय किया कि समूह के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपनी क्षमता और कौशल के अनुसार छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर सकें. महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता ही महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार है. उन्होंने सभी महिलाओं से एक-दूसरे का सहयोग करने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. भविष्य की योजनाओं में अचार, बड़ी, पापड़, पेपर और बैग्स बनाने वाली महिलाओं को समूह से जोड़ना शामिल है. इसके साथ ही सभी सदस्यों ने मिलकर एक बिजनेस खाता तैयार करने की योजना भी बनाई. इस अवसर पर निशा, पूजा, रेणु, प्रीति, सरोज सहित कई महिला सदस्य उपस्थित रहीं.