जमशेदपुर : लोयोला स्कूल में सस्वर काव्य वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे यूकेजी से लेकर कक्षा तृतीय तक के छात्रों ने संदेशात्मक कविताएं पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या चरणजीत ओसन, फादर ऑस्कर होरो, मॉडरेटर कॉलीन मैम, उप-प्रधानाचार्या जीनत मारिया सुन्डी मौजूद रहे. निर्णायक मंडली के रूप में शिक्षिकाओं में दीप्ति सुरीन, कंचन तथा सोनी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया. मंच संचालन शिक्षिका मरियम ने किया. प्रदर्शन पर छात्रों की सराहना करते हुए प्रधानाचार्या ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों को महत्वपूर्ण बताया. देश-भक्ति, पर्यावरण, काल्पनिक तथा संदेशात्मक कविताएं जैसे विभिन्न विषयों पर काव्य प्रस्तुति के लिए फादर ऑस्कर ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर करने की प्रेरणा दी.
विजेताओं की सूची इस प्रकार है : यूकेजी वर्ग : प्रथम-यू.के.जी ‘स’, द्वितीय-यू.के.जी ‘ब’ और तृतीय-यू.के.जी ‘अ’. कक्षा 1 : प्रथम-प्रथम ‘ब’, द्वितीय-प्रथम ‘स’ और तृतीय-प्रथम ‘अ’. कक्षा 2 : प्रथम-द्वितीय ‘ब’, द्वितीय-द्वितीय ‘स’ और तृतीय-द्वितीय ‘अ’. कक्षा 3 : प्रथम-तृतीय ‘अ’, द्वितीय-तृतीय ‘स’ और तृतीय-तृतीय ‘ब’.