May 9, 2026

मृतकों को मुआवज़ा व श्राद्ध में आर्थिक सहायता पर सहमति

IMG-20251112-WA0000

विधायक संजीव की पहल पर सरमदा पत्थर खदान हादसे के पीडि़त परिवारों को मुआवज़ा

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत सरमदा स्थित एक पत्थर खदान में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में गम का माहौल है. मृतकों की पहचान सरमदा निवासी टूक़लू सरदार और बटुझोर (राजनगर प्रखंड) निवासी शुभजीत गोप के रूप में की गई है. माइंस से मैटेरियल धुलाई के दौरान ब्रेक फेल हो जाने से हाईवा पलट गयी, जिससे दोनों मजदूरो की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार तुरंत घटनास्थल पहुंचे और मृतकों के परिजनों ऐंव स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है, जिसमें दो परिवारों ने अपने पालन पोषण करने वाले को खो दिया. विधायक ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता की अगुवाई की, जिसमें पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने पर सहमति बनी. विधायक की पहल पर कंपनी की ओर से मृतक परिवारों को उचित मुआवज़ा राशि देने और श्राद्धकर्म के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया. इस वार्ता में स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता, ग्रामीण और कंपनी के प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहे. विधायक ने कहा कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत पीडि़त परिवारों को पूरा सहयोग मिलना चाहिए और वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करें.

You may have missed