तुलसी भवन में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक, कई नये पदाधिकारियों का मनोनयन
जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक बिष्टुपुर तुलसी भवन में महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षा में हुई. इस दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसकी शुरुआत हुई. विभाग मंत्री अरुण सिंह ने अंबेडकर के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला. कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक चुनौतियों को देखते हुए मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अधिक संख्या में प्रशिक्षण वर्गों में भाग लें और संगठन को मजबूत करें.
बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं. इनमें सिमरन कौर को बारिडीह, नीलम मिश्रा को साकची, उषा शारदा को जुगसलाई, सुधा प्रसाद को मानगो, बबीता पांडे को कदमा, नंदिनी नाग और संजू कुमारी को बिष्टुपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई. वहीं आकाश दास को जुगसलाई मंत्री और सौरव गुप्ता को बजरंग दल संयोजक जुगसलाई का दायित्व सौंपा गया. महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया. बैठक में प्रांत बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सविता सिंह, कुंती भारती, चंद्रिका भगत, चंदन दास, अमित शारदा सहित मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की सविता ठाकुर, ममता सिंह, वंदना केसर भारती, मल्लिका प्रमाणिक, अर्चना सिंह, रितु झा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थीं.