April 16, 2026

Jamshedpur BJP Nari Shakti Vandan Par Discuss : अधिनियम के लाभकारी प्रावधान व बारीकियों पर हुई चर्चा

IMG-20260416-WA0003

भाजपा का माइकल जॉन सभागार में ‘नारी शक्ति वंदन’ पर बोले वक्ता

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है. इस क्रम में बुधवार को बिस्टुपुर माइकल जॉन सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में सांसद विद्युत महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, कार्यक्रम प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ शामिल हुए. सम्मेलन में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विभिन्न लाभकारी पहलुओं की जानकारी दी.
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक मुख्यधारा में लाने के लिए इस अधिनियम को वर्ष 2023 में पास किया. वर्तमान में संसद में महिलाओं की संख्या 13.63 फीसदी है, वह अब निश्चित रुप से 33 फीसदी हो जाएगी. उन्होंने बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद में चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलायी गयी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य पार्टियां भी इसे तुरंत लागू करने के लिए अपनी सहमति देगी. प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि वर्षों से तमाम राजनीतिक दलों ने महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर देखा, लेकिन उनका अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है एवं सबके विकास में महिलाओं को भी जोड़ा. सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. अतिथियों का स्वागत नीलू मछुआ, जबकि मंच संचालन रूबी झा एवं धन्यवाद ज्ञापन रीना चौधरी ने किया. सम्मेलन में पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, कल्याणी शरण, पार्षद कुसुम पूर्ति, रीता मिश्रा, नीरू सिंह, संध्या सिंह, मीरा शर्मा, श्वेता कुमारी, संगीता लोधी, जया शर्मा सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं.

hemkund-public-school

You may have missed