June 14, 2026

सिखों के नववर्ष पर साकची गुरुद्वारा में शिविर, 48 यूनिट रक्त संग्रह

IMG-20260314-WA0001

जमशेदपुर : सिखों के नववर्ष के मौके पर रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा रोबिन हुड आर्मी के सहयोग से शनिवार को साकची गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.
शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया. शिविर के सफल आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और रोट्रैक्ट क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने रक्तदाताओं और आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है. जो लोग स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं, वे किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का पुण्य कार्य करते हैं. शिविर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह के अलावा कमिटी के सदस्य सतनाम सिंह घुम्मन, हरविंदर सिंह, जसबीर सिंह गांधी और मनोहर सिंह मित्ये उपस्थित रहे. वहीं रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से अध्यक्ष कुमार तेजश्वी, सचिव आफरीन शेख, चिन्मय दास तथा सेवार्थ परिवार के सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

You may have missed