April 30, 2026

Jamshedpur Certificate Distribution At Kalyan Gurukulकल्याण गुरुकुल में 26 अभ्यर्थियों में नियुक्ति पत्र वितरित

IMG-20260430-WA0000


रोजगार की राह पर और एक कदम

जमशेदपुर : कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बैच संख्या 107 के 15 अभ्यर्थियों, जिन्हें चेन्नई में रोजगार हेतु चयनित किया गया है तथा बैच संख्या 106 के 11 अभ्यर्थियों जिन्हें शोभा कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से दुबई में रोजगार प्राप्त हुआ है को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता उपस्थित रहे. उनके साथ लुआबासा पंचायत की उप मुखिया शर्मिला महतो, समाजसेवी काजल दत्ता, अमरीस महतो, बुद्धेश्वर कुंडु, सनातन महतो एवं सुधीर महतो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावकगण एवं प्रेझा फाउंडेशन से आईं नसरीन बानो भी उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के संचालन में जमशेदपुर कल्याण गुरुकुल के सीनियर प्रिंसिपल एम. के. शर्मा, ट्रेनर कलविंदर सिंह एवं साहिल तिवारी, सोर्सिंग एम.ई. विकास कुमार तथा एमआईएस रामविलास की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल करियर की कामना की. बताया गया कि नए बैच में नामांकन हेतु मोबाइल नं. 8839397780 एवं 6207901414 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

d_jha-1

You may have missed