Jamshedpur IPS Transfer Posting : ट्रांसफर पोस्टिंग : ललित मीणा सिटी और शुभम खंडेलवाल बने ग्रामीण एसपी
46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई को अतिरिक्त प्रभार
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना में 46 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं का आदेश दिया गया। इस व्यापक बदलाव के तहत 16 जिलों के एसपी बदले गए हैं, वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं. इसके अलावा कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस क्रम में सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक को एडीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
जमशेदपुर में भी बड़ा बदलाव
● शुभम कुमार खंडेलवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया.
● ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर नियुक्त किया गया.
● ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय-1 जमशेदपुर की जिम्मेदारी मिली.
अन्य महत्वपूर्ण पोस्टिंग
● मनीष टोप्पो को एससीआरबी एसपी बनाया गया.
● राजकुमार मेहता को एटीएस एसपी नियुक्त किया गया.
● गौरव गोस्वामी को रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया.
● मोहम्मद याकूब को धनबाद ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी मिली.
