April 30, 2026

Jamshedpur MLA Purnima Vikas Yojna Ka Shilanyas : विधायक पूर्णिमा ने 11 जनहित योजनाओं की रखी नींव

IMG-20260429-WA0015

d_jha

बारीडीह-सिदगोड़ा में विकास कार्यों की सौगात

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को बारीडीह, सिदगोड़ा एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत 11 योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं पर कुल 84 लाख 83 हजार रुपये की लागत आएगी. बुधवार को जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें मीरा पथ लिंक-1, नागाडूंगरी, बारीडीह बस्ती में सडक़ निर्माण, बी ब्लॉक निर्मल रोड बागुननगर में अवतार सिंह चमन के घर से रोजवर्ड पब्लिक स्कूल तक सडक़ निर्माण, मिथिला कॉलोनी रोड नंबर-3 बारीडीह बस्ती में नाली एवं नाला कवर निर्माण, सोन मंडप सिदगोड़ा एवं अतिथि गृह का मरम्मत, सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में जल निकासी के लिए नाली निर्माण, बागुनहातु बारा भा के पास डीप बोरिंग अधिष्ठापन, बारा भा बागुननगर बारीडीह में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन, विद्यापति ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के पास डीप बोरिंग अधिष्ठापन, सिदगोड़ा डिपो में बोरिंग सहित वाहन वाशिंग सेंटर निर्माण, प्लॉट नंबर-288 वार्ड संख्या-16 रोड नंबर-8 बी ब्लॉक बागुनहातु में सडक़ निर्माण तथा बागुनहातु रिवर रोड कालिंदी बस्ती में अगस्ती कालिंदी के घर से संत रविदास भवन तक एवं सदानंद कालिंदी के घर से नीम भ_ा, मुकेश मुंडारी के घर होते हुए बिहारी बस्ती तक ढक्कनयुक्त मुख्य नाली निर्माण शामिल है.
पूर्णिमा ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. आनेवाले दिनों में कई अन्य योजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करते हुए जनता को समर्पित किया जाएगा. समारोह में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह राजा, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सुशांत पांडा, जीवन साहू, काजू शांडिल सहित अन्य मौजूद थे.

You may have missed